कृष्ण जन्माष्टमी की रात इन उपायों को करें।। Janmashtami Ke Upay
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2021, Shri Krishna Janmashtami 2021, कृष्ण जन्माष्टमी 2021, Krishna Janmashtami,
मित्रों, तंत्र शास्त्र के अनुसार, किसी भी सिद्धि को पाने के लिए या मनोकामना पूर्ति के लिए चार रात्रियां सबसे बेहतर मानी गयी हैं। पहली कालरात्रि (नरक चतुर्दशी या दीपावली), दूसरी अहोरात्रि (शिवरात्रि), तीसरी दारुणरात्रि (होली) एवं चौथी मोहरात्रि अर्थात जन्माष्टमी। इन दिनों में किए गए उपाय जरुर सफल होते हैं। आज मैं आपलोगों को कुछ ऐसे ही उपाय बताता हूँ। इस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को रात 12 बजे इब कुछ विशेष टोटकों को करके आप अपने जीवन को पूरी तरह बदल सकते हैं। ये टोटके आपके जीवन से कई तरह की परेशानियों को मिटा सकते हैं।।
धन लाभ के लिए एवं आर्थिक संकट के निवारण हेतु जन्माष्टमी के दिन प्रात: स्नान आदि करने के बाद किसी भी राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर प्रभु श्रीकृष्ण जी को पीले फूलों की माला अर्पण करें। इससे आर्थिक संकट दूर होने लगते है। साथ ही धन लाभ के प्रबल योग बनने लगते है।।
किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए जन्माष्टमी के दिन प्रात: दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इसके बाद यह उपाय प्रत्येक शुक्रवार को करें। इस उपाय को करने वाले जातक से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। इस उपाय को करने से समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण होती है।।
ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई। साबुदाने अथवा चावल की खीर यथाशक्ति मेवे डालकर बनाकर उसका भोग लगाएं। उसमें चीनी की जगह मिश्री डाले एवं तुलसी के पत्ते भी अवश्य डालें। इससे भगवान द्वारकाधीश की कृपा से ऐश्वर्य प्राप्ति के योग बनते है।।
धन एवं यश की प्राप्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर पहनायें। क्योंकि भगवान को पीताम्बर धारी भी कहलाते हैं। पीतांबर धारी का अर्थ है जो पीले रंग के वस्त्र पहनने धारण करता हो। इसलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन किसी मंदिर में भगवान के पीले रंग के कपड़े, पीले फल, पीला अनाज एवं पीली मिठाई दान करने से भगवान श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं। जातक को जीवन में धन और यश की कोई कमी नहीं रहती है।।
सर्व कार्य सिद्धि हेतु जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में जटा वाला नारियल और कम से कम 11 बादाम चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है, कि जो जातक जन्माष्टमी से शुरूआत करके भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में लगातार सत्ताइस दिन तक जटा वाला नारियल और बादाम चढ़ाता है। तो ऐसा करने से उसके सभी कार्य सिद्ध हो जायेंगे। उसके जीवन में कभी भी किसी भी चीज़ का आभाव नहीं रह जाता है।।
व्यापार अथवा नौकरी में तरक्की के लिये यह उपाय करें। क्योंकि कई बार काफी कोशिशों के बाद भी व्यापार अथवा नौकरी में मनोवाँछित सफलता नहीं मिल पाती है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन अपने घर में सात कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर या सफेद मिठाई खिलाकर कोई भी उपहार दें। ऐसा उसके बाद पांच शुक्रवार तक भी लगातार करें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा से व्यापार एवं कारोबार में मनोवाँछित सफलता मिलती है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को अखण्ड पान का पत्ता अर्पित करें। फिर उसके बाद उस पत्ते पर रोली से “श्री;” मंत्र लिखकर उसे अपनी तिजोरी में रख लें। इस उपाय से लगातार धन का आगमन होता रहता है।।
स्थायी सुख समृद्धि की प्राप्ति हेतु जन्माष्टमी की रात को 12 बजे जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उस समय भगवान श्री कृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से भगवान द्वारकाधीश की कृपा से जीवन में स्थाई रूप से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।।
जीवन में अस्थिरता एवं संघर्ष को दूर करने के लिए जन्माष्टमी के दिन प्रात: श्री कृष्ण मंदिर में जाकर भगवान के गले में तुलसी के पत्तो की माला या जप करने वाली तुलसी की माला डाल कर वहीं पर तुलसी की माला से “ऊं नमो भगवते वासुदेवाय” इस मन्त्र की 5 या 11 माला का जप करने से जीवन में अस्थिरता एवं संघर्ष की समाप्ति हो जाती है।।
परिवार में सुख शांति हेतु जन्माष्टमी को सँध्या के समय घर में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएँ और “ऊं नमो भगवते वासुदेवाय” इस मन्त्र का जप करते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे परिवार में सुख-शांति और प्रेम का वातावरण बना रहता है।।
जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी को यह उपाय करें। जीवन में यश और सफलता प्राप्त करने के लिए जन्माष्टमी के दिन से नित्य माथे पर पीले चंदन या केसर में गुलाबजल मिलाकर उसका टीका लगाएं। इस उपाय से जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। साथ ही समाज में यश की प्राप्ति भी होने लगती है।।