माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय।। Laxmi Prapti Ke Upay.
धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन इन कुछ खास उपायों को करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इन उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धन-समृद्धि की लालसा किसको नहीं होती है। इसके लिए लोग कई तरह की व्रत-मन्नतें माना करते हैं। लेकिन कुछ तरीके ऐसे होते हैं जिनसे धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आसानी से प्राप्त की जा सकती है।।
इसके लिए शुक्रवार (Fridat) का दिन विशेष होता है। क्योंकि यह माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन देवी माता लक्ष्मी (Goddess Laxmi) की आराधना करने से आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है और घर में धन-समृद्धि आती है। इसके लिए शुक्रवार के दिन इन कुछ विशेष उपायों को (Shukrawar ke upay) करना बहुत फायदा देगा।।
धन प्राप्ति के शुक्रवार के उपाय।। Shukravar Ke Dhan Prapti Ke Upay.
मित्रों, जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि लाल रंग माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके साथ ही लक्ष्मी जी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूडियां भी अर्पित करें। इससे धन संबंधी सारी परेशानियां दूर होती हैं। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन पूजन करते समय अपने हाथ में लाल रंग के 5 फूल लें और माता का स्मरण करें।।
माता लक्ष्मी से उनकी कृपा पाने की प्रार्थना करें, फिर इन फूलों को अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें। इसके अलावा भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही व्यक्ति को धन-यश मिलता है। कहते हैं कि भगवान लक्ष्मीनारायण का पाठ अर्थात श्रीसूक्त-पुरुषसूक्त एवं लक्ष्मीनारायण स्तोत्र आदि का पाठ करें।।
इसके बाद श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद उस प्रसाद को 6-से-7 वर्ष की कन्याओं को यह प्रसाद बांटना चाहिए। शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी तथा थोड़ी की केसर, एक चांदी के सिक्के के साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रखनी चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में घर में धन आना शुरु हो जाता है और पुराने कर्जे भी समाप्त हो जाते हैं।।
मित्रों, धन प्राप्ति के लिए एक और उपाय (Remedies) को बेहद खास बताया गया है। इसके लिए शुक्रवार के दिन लाल रंग का कपडे में सवा किलो साबूत चावल रखकर एक पोटली बनाएं। ध्यान रहे, कि चावल के दाने टूटे हुए न हों। पोटली को हाथ में लेकर “ॐ श्रीं श्रीयै नम:” का 5 माला जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। इससे अपार धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।।
शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन होता है। मां लक्ष्मी अपनी अर्चना से जितना प्रसन्न होती है उससे अधिक भगवान विष्णु की आराधना से खुश होती हैं। अतः जल्दी करोड़पति बनने की इच्छा रखने वाले लोगों को शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक अवश्य करना चाहिए। इससे जल्दी ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है।।
शुक्रवार के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण (घर का उत्तरी-पूर्वी कोना अथना पूजास्थान) में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रखें, बत्ती में रुई की बाती के जगह लाल रंग के सूती धागा हो। साथ ही दीपक में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। इसका प्रभाव भी तुरंत ही दिखने लगता है। इस दिन गरीबों को सफेद वस्तु या खाद्यपदार्थों का दान करना चाहिए।।
यदि किसी अपाहिज भिखारी या गाय को भोजन करवा सकें तो सबसे अधिक शुभ प्रभाव की प्राप्ति होती है। इस शुक्रवार के उपाय से आप जल्दी ही मालामाल हो जाएंगे। शुक्रवार को 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा उन्हें दक्षिणा (पैसे) के साथ पीला वस्त्र देकर विदा करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बहुत जल्दी ही प्राप्त होती है। शुक्रवार को श्रीयंत्र का गाय के दूध से अभिषेक करें तथा अभिषेक किए हुए जल का पूरे घर में छिड़काव करें।।
इसके पश्चात श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ अपने तिजोरी में रख दें। जल्दी ही घर में धन आने लगेगा। शुक्रवार को सुबह उठते ही मां लक्ष्मी को नमन कर सफेद वस्त्र धारण करें। मां लक्ष्मी के श्री स्वरूप या चित्र के सामने खड़े होकर श्रीसूक्त का पाठ करें एवं कमल का फूल चढ़ाएं। अगर पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी पक्षी के जोड़े की तस्वीर लगाएं।।
अगर आपके प्रत्येक काम में अवरोध आ रहा हो तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शकर डालें। शुक्र देवता अथवा शुक्र ग्रह “शुक्रवार” के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। शुक्र ग्रह की प्रकृति राजसी हैं। शुक्र ग्रह धन, खुशी और प्रजनन का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर आपको शुक्र ग्रह से शुभ फल पाना है तो शुक्रवार के दिन इन उपायों को आपको अवश्य करना चाहिए।।